सारंगढ़

भोजपुर में संत रामपाल जी का भव्य सत्संग, उमड़े हजारों श्रद्धालु…

 

सारंगढ़। ग्राम भोजपुर सारंगढ़ में जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान एवं सतभक्ति का संदेश प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संत रामपाल जी महाराज द्वारा प्रसारित आध्यात्मिक विचारों और शास्त्रों पर आधारित ज्ञान से श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया। विशेष रूप से ‘शास्त्रार्थ का शंखनाद – किस्त 13’ के माध्यम से धार्मिक ग्रंथों में प्रमाणित ज्ञान प्रस्तुत किया गया। इसमें भक्ति का वास्तविक स्वरूप, परमात्मा की पहचान और मोक्ष प्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

सत्संग के दौरान बताया गया कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि शास्त्रों के अनुसार सच्ची भक्ति कर परमात्मा की प्राप्ति करना ही जीवन का वास्तविक लक्ष्य है। श्रद्धालुओं को अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा सदाचार, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ सत्संग का श्रवण किया। आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार, इस एक दिवसीय सत्संग का मुख्य उद्देश्य शास्त्रों के प्रमाण के आधार पर आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में सच्ची भक्ति, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संदेश पहुंचाया गया।

Back to top button