14 से 17 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र, चार दिन चलेगी सदन की कार्यवाही…

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय एवं विधायी कार्यों का संपादन किया जाएगा।
इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा होने के साथ आवश्यक विधायी कार्य भी किए जाएंगे। वित्तीय मामलों को भी सदन के समक्ष रखा जाएगा।
शीतकालीन सत्र की तारीखों की घोषणा के बाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज होने की संभावना है। विपक्ष जहां सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर सकता है, वहीं सत्ता पक्ष भी अपने पक्ष को मजबूती से रखने की रणनीति बनाएगा।
अब सभी की निगाहें विधानसभा सत्र के संभावित एजेंडे, सरकार की घोषणाओं और सदन में उठने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर टिकी हैं।