मुख्यमंत्री साय से मिले सुभाष जालान, दीपावली की दी शुभकामनाएं…

सारंगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नवा रायपुर स्थित निज निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की मंगलकामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, जनकल्याण और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुभाष जालान को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता के साथ चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, भाजपा संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक बातचीत हुई।
दीपावली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ सुभाष जालान की इस सौजन्य भेंट को संगठनात्मक आत्मीयता और आपसी संवाद के रूप में देखा जा रहा है।