सारंगढ़ में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन.. लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ के नारों से गूंजा शहर.. संजय भूषण पाण्डेय के संयोजन में रैली बनी संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल..

सारंगढ़।
संगठन की ताकत जब सड़कों पर उतरती है तो उसका प्रभाव दूर तक दिखाई देता है। मंगलवार को सारंगढ़ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल रैली एवं जनसभा में कार्यकर्ताओं का उत्साह, नेतृत्व का समन्वय और संगठन की एकजुटता एक साथ नजर आई। गगनभेदी नारों से गूंजते शहर और बड़ी संख्या में उमड़े जनसमूह ने आयोजन को जिले का महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बना दिया।
इस भव्य आयोजन में जिला प्रभारी शंकर लाल अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, कार्यक्रम जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय तथा मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन और संगठनात्मक समन्वय के साथ जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम की सफलता में नेतृत्व की सामूहिक भूमिका विशेष रूप से दिखाई दी।
जिला प्रभारी शंकर लाल अग्रवाल ने संगठन को मार्गदर्शन प्रदान किया, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ने जिला संगठन के स्तर पर नेतृत्व और समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम संयोजक संजय भूषण पाण्डेय ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न मंडलों के बीच तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। तीनों के बीच बेहतर समन्वय और संगठन के प्रत्येक स्तर की सक्रियता ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सभी की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि भाजपा की असली पूंजी उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
रैली के दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। इसके पश्चात आयोजित विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया सहित वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, जनहित और जनता के अधिकारों के विषय में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम संयोजक संजय भूषण पाण्डेय ने आयोजन की सफलता पर जिला प्रभारी शंकर लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, सांसद राधेश्याम राठिया, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिला संगठन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता की सक्रियता ही किसी भी बड़े अभियान को सफल बनाती है।
सारंगढ़ की इस रैली ने भाजपा संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। जिला प्रभारी का मार्गदर्शन, जिलाध्यक्ष का नेतृत्व, कार्यक्रम संयोजक का समन्वय और सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सारंगढ़ से उठा यह संगठनात्मक संदेश स्पष्ट रहा नेतृत्व की एकजुटता, संगठन का अनुशासन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।