सारंगढ़

सारंगढ़ तहसील में पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, 6 पटवारियों को अतिरिक्त हल्कों की जिम्मेदारी…

सारंगढ़। तहसील कार्यालय सारंगढ़ में पटवारी व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। तहसीलदार सारंगढ़ द्वारा 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार तहसील क्षेत्र में 13 अक्टूबर 2026 से पटवारीगण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आम जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए हड़ताल पर गए पटवारियों के स्थान पर संबंधित पटवारियों को उनके हल्कों के साथ-साथ अतिरिक्त हल्कों का प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

जारी आदेश के मुताबिक कुल 6 पटवारियों को अतिरिक्त हल्कों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्री कृष्ण कुमार साहू को वर्तमान हल्का नंबर 3 एवं 4 के साथ हल्का नंबर 01, 02, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 13 एवं 57 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह श्री रविशंकर सिंह को हल्का नंबर 28 एवं 60 के साथ 21, 27, 29, 30, 46, 47, 48 एवं 61 की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं श्री जनदास मानिकपुरी को हल्का नंबर 53 एवं 54 के साथ 07, 23, 24, 25, 26, 49, 50, 51, 52, 56, 62 एवं 66 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री सुरेश निराला को वर्तमान हल्का नंबर 55 के साथ 12, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 58, 59 एवं 64 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में श्री मुकेश जांगड़े को हल्का नंबर 44 एवं 45 के साथ 31, 32, 33, 35, 36, 37, 40 एवं 65 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि श्री आकाश जायसवाल को वर्तमान हल्का नंबर 34 के साथ 38, 39, 41, 42, 43 एवं 63 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तहसीलदार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है और आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। संबंधित पटवारियों को अपने-अपने हल्कों का प्रभार ग्रहण कर कार्य करने तथा पालन प्रतिवेदन तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

प्रशासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य पटवारियों की हड़ताल के बीच आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों को प्रभावित होने से बचाना और जनता को राहत पहुंचाना है। हालांकि अतिरिक्त हल्कों की जिम्मेदारी मिलने से संबंधित पटवारियों पर कार्यभार भी बढ़ेगा।

Back to top button