सारंगढ़

छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के शिल्पकार बनकर उभरे लखन दास वैष्णव… निस्वार्थ समाज सेवा और कुशल रणनीति से पलारी सम्मेलन बना ऐतिहासिक..प्रदेश भर के 80 युवक-युवतियों ने दिया वैवाहिक परिचय..

​बलौदाबाजार ।छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा (पंजीयन 5811) ने अपनी सक्रियता, सुदृढ़ कार्यप्रणाली और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण से प्रदेश में एक अलग पहचान स्थापित की है। इसी कड़ी में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देशन में 15 नवंबर 2026 को पलारी स्थित के.पी.एस. स्कूल सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रांतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। श्री लखन दास वैष्णव के कुशल नेतृत्व और संगठन कौशल का ही परिणाम रहा कि प्रदेश के कोने-कोने से समाजजनों ने इस महासम्मेलन में उमड़कर अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय दिया।

​80 वैष्णव युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय-

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की इस दूरगामी पहल के तहत समारोह का मुख्य आकर्षण युवक-युवती परिचय सम्मेलन रहा, जिसमें लगभग 80 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच से अपना परिचय दिया। समाज के परिवारों को आपस में जोड़ने और योग्य जीवनसाथी के चयन को सुगम बनाने के लिए महासभा द्वारा तैयार किए गए इस सशक्त मंच की समाजजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा आज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु बन चुका है।

राष्ट्रीय महासचिव ​लखन दास वैष्णव की संगठनात्मक क्षमता से समाज को मिल रही नई दिशा-

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में समाज को संगठित करने, कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने श्री वैष्णव के निरंतर प्रवास, निस्वार्थ सेवाभाव और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की कार्यशैली की भूरी-भूरी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महासभा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री पुरन दास वैष्णव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महिला अध्यक्षा श्रीमती लतारानी वैष्णव एवं युवा प्रांतीय अध्यक्ष श्री विश्वनाथ बैरागी मंचासीन रहे।

​जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन-

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा को ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से श्री धालेंद्र वैष्णव को बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष तथा श्री अजय वैष्णव को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा करते हुए श्री राजेश वैष्णव (पलारी), श्री प्रदीप वैष्णव (भाटापारा), श्री कौशल वैष्णव (कसडोल) और श्री शत्रुघ्न वैष्णव (सिमगा) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

​
इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रामरंग वैष्णव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र दास वैष्णव प्रांतीय उपाध्यक्षगण भरतदास वैष्णव (अधिवक्ता), प्रांतीय उपाध्यक्ष लखनदास वैष्णव सारंगढ़ , राजेंद्र दास वैष्णव लैलूंगा कमलेश दास वैष्णव दुर्ग, ऋषिदास वैष्णव, प्रांतीय उपमहासचिव श्रीमती सविता दास वैष्णव, अशोक वैष्णव, कामेश्वर वैष्णव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगन्नाथ बैरागी, डॉक्टर कोमल दास वैष्णव प्रांतीय प्रवक्ता हीरादास वैष्णव, युवा महासचिव तरुण वैष्णव, महामण्डलेश्वर जनकदास वैष्णव (रायपुर) व मुरलीशरण वैष्णव (राजनांदगांव), उपमंडलेश्वर डॉ. जागेश्वर वैष्णव, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गौरीशंकर वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​इसके अतिरिक्त दुर्ग से राजेश्वर वैष्णव, रायपुर से नारायण दास वैष्णव, मनोज वैष्णव, मोपेन्द्र वैष्णव, छबीलदास वैष्णव, अधिवक्ता श्रीमती योगमाया वैष्णव, शत्रुहन वैष्णव, मुकेश वैष्णव, पुरनदास वैष्णव (बिरगांव), मनोहरदास वैष्णव, सक्ती से नरेन्द्र वैष्णव, कन्हैया दास वैष्णव, बालेश्वर वैष्णव, श्रीमती गीता वैष्णव, जांजगीर से गिरिश दास वैष्णव, खरसिया से खेमदास वैष्णव,छबिदास वैष्णव,,फकीरदास वैष्णव, मुरलीधर वैष्णव, मुंगेली से श्रीमती शशी वैष्णव, कोरबा से श्रीमती शैल वैष्णव, महेश्वर वैष्णव, सूरजपुर से नर्बदानारायण वैष्णव, विवेकानंद वैष्णव, सरिया से श्री पूर्णचद बैरागी, ईश्वर वैष्णव विक्की वैष्णव, निराकार बैरागी महाराजपुर तमनार से दिव्यशंकर बैरागी, प्रफुल बैरागी ओमप्रकाश बैरागी, मोहन बैरागी रायगढ़ से रेखा वैष्णव, बिल्हा से परमानन्द वैष्णव श्री प्रमोद वैष्णव खम्हारडीह बिल्हा कवर्धा से दीक्षीत वैष्णव, संतोषदास वैष्णव, महासमुंद से लख्मी नारायण वैष्णव, डॉक्टर ईश्वर दास वैष्णव, भागवत कथावाचक नारायण वैष्णव संतोषदास वैष्णव, गरियाबंद से श्रीमती संजुक्ता वैष्णव, मालखरौदा से उत्तम वैष्णव, डभरा से शशीभूषण वैष्णव सहित बरमकेला से श्री मोहर दास वैष्णव, श्री वासुदेव वैष्णव, चेलादास वैष्णव, डोंगरगढ़ से अमित वैष्णव, दिलीप वैष्णव, एवं अन्य जिले से प्रदुमन दास वैष्णव, गुलाबदास वैष्णव, श्रीमती प्रभा वैष्णव, दिलीप कुमार वैष्णव, आई.डी. वैष्णव, केशव वैष्णव, लोमशदास वैष्णव, मंजुला वैष्णव, मोरध्वज वैष्णव, ज्ञानेश्वर वैष्णव, जुगलकिशोर, हरगोविन्द वैष्णव, पारसमणी वैष्णव, अजयदास वैष्णव, आकाश वैष्णव, बिट्टू वैष्णव, कुंजबिहारी वैष्णव, राकेश वैष्णव, डॉ. ओकारदास वैष्णव, सुश्री भारवी वैष्णव, श्रीमती सुशीला वैष्णव, बसंत वैष्णव, हलधर वैष्णव, सुनील वैष्णव, योगेश निर्वाणी, डॉ. तीरथदास वैष्णव, नेहा वैष्णव, श्रीमती उमा वैष्णव, डाली वैष्णव, सहित पलारी ब्लॉक के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।
​कार्यक्रम के अंत में दीपावली मिलन के तहत सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गौरीशंकर वैष्णव ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

Back to top button