12 नवंबर को होगा जिला स्तरीय नृत्य महोत्सव, 11 तक पंजीयन अनिवार्य…

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं जनजातीय संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के अंतर्गत जिले में 12 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जिले के इच्छुक नृत्य दल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें शामिल होने के लिए नृत्य दलों को 11 नवंबर 2026 को कार्यालयीन समय के दौरान अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। आदिवासी विकास विभाग ने जिले के सभी इच्छुक नृत्य दलों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
प्रतियोगिता से संबंधित नियम, प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह आयोजन स्थानीय लोककला, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।