छात्राओं के बीच सादगी से मनाया डॉ. अभिलाषा नायक ने जन्मदिन…

बरमकेला। जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सभापति डॉ. अभिलाषा नायक ने अपना जन्मदिन डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में छात्राओं के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने की उनकी इस पहल ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान, जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लेंधरा शारदा मालाकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने डॉ. अभिलाषा नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्राओं के साथ खुशियां बांटने के इस आत्मीय आयोजन से महाविद्यालय का माहौल खुशनुमा रहा। सादगीपूर्ण ढंग से छात्राओं के बीच जन्मदिन मनाने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।