सारंगढ़

विधायक उत्तरी जांगड़े ने दी स्व. सुंदरलाल चौहान को श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताया शोक…

 

सारंगढ़। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के पूज्य पिता स्व. सुंदरलाल चौहान (पटेल) का दशकर्म कार्यक्रम मंगलवार को उनके गृह ग्राम बेंगची में श्रद्धा और शोकपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, समाज एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

दशकर्म कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े शामिल हुईं। उन्होंने स्व. सुंदरलाल चौहान के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रकाश नायक, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल, ताराचंद पटेल, गोपाल बाघे, पुष्पराज सिंह बरीहा, गंगाप्रसाद चौधरी, गोपीनाथ पटेल, कन्हैया सारथी, सत्य निषाद, नोवेल पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सुंदरलाल चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Back to top button