सारंगढ़

जन्माष्टमी पर सारंगढ़ में निकली यादव समाज की विशाल शोभायात्रा..सारंगढ़ भाजपा परिवार ने जय स्तंभ चौक पर किया पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत…

सारंगढ़। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नगर में यादव समाज द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के सारंगढ़ के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पहुँचने पर भाजपा सारंगढ़ मंडल के तत्वावधान में भाजपा परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया गया।
​भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यदुवंशियों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इसके साथ ही जय स्तंभ चौक पर भगवान श्रीकृष्ण जी के छायाचित्र का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

​स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी सहित भाजपा के सैकड़ों जिला व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button