चुनावी रणनीति के बीच दिखी आत्मीयता की मिसाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के निवास पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता…

सारंगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में आयोजित संगठनात्मक एवं चुनावी बैठक के पश्चात भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं का जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के शासकीय निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री पांडेय एवं उनके परिवारजनों ने सभी अतिथियों का आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया।
शासकीय निवास पर आयोजित इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, चुनाव सह-प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रायगढ़ उमेश अग्रवाल, पूनम सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज्योति पटेल, जिला महामंत्री अमित ‘रिंकू’ तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले, मंडल अध्यक्ष जय बानी, शहर मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ आपसी संवाद और सौहार्द का भी सुंदर वातावरण देखने को मिला। परिवारजनों की उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक आत्मीय बना दिया। सभी अतिथियों के बीच सहज एवं सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
यह मुलाकात केवल राजनीतिक औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि राजनीति और संगठन से आगे बढ़कर अपनेपन, स्नेह एवं पारिवारिक संबंधों की मधुर अनुभूति से परिपूर्ण रही। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस आत्मीय संवाद ने संगठनात्मक एकजुटता और आपसी विश्वास की मजबूत तस्वीर भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. दिनेश जांगड़े, जूली ठाकुर, संगीत ठाकुर, दीपक अग्रवाल, देवेन्द्रनाथ नंदे, हरिनाथ खूंटे, सूरज गुप्ता, किशन गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द के बीच अतिथियों का स्वागत किया और मुलाकात को यादगार बनाया।

