सारंगढ़
सारंगढ़:बुधवार नहीं, गुरुवार को लगेगा दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर…

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2026/ ईद-ए-मिलाद त्योहार के अवसर पर सरकारी अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रति सप्ताह बुधवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग एवं अन्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य शिविर और जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक इस सप्ताह गुरुवार को आयोजित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दिव्यांगजनों एवं अन्य हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यों एवं आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल सारंगढ़ पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अवकाश के कारण होने वाले इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।