सारंगढ़

सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सारंगढ़ प्रवास पर रहेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका आगमन सुबह 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह, सारंगढ़ में निर्धारित है, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोल्डी नायक ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में जिले के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। स्वागत के बाद सह-प्रभारी जिला कांग्रेस कार्यालय, रायगढ़ रोड सारंगढ़ पहुंचेंगी, जहां नगर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी।
इसके बाद जरिता लैतफलांग ग्राम बैंगीनडीह स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता शत्रुघ्न पटेल के निवास के लिए रवाना होंगी। यहां सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में वे संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगी तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, सारंगढ़ पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कांग्रेस संगठन इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की दिशा में महत्वपूर्ण मान रहा है।

Back to top button