सारंगढ़:फिट इंडिया का संदेश, साइकिल रैली से होगा स्वास्थ्य का आगाज…

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया अभियान और विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 6 जून को सारंगढ़ में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सुबह 7 बजे विश्राम गृह सारंगढ़ से प्रारंभ होकर कंपोजिट बिल्डिंग तक पहुंचेगी।
रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित जनप्रतिनिधि, युवा, स्कूली बच्चे तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक फिटनेस का संदेश भी दिया जाएगा।
यह आयोजन युवाओं में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को फिट और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।