छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाई बना भाई के जान का दुश्मन! मात्र इतने रुपए के लिए उतारा मौत के घाट, इलाके में मच गई सनसनी…

बेमेतरा जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा आवास में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।

बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे और उनके छोटे भाई जग्नू देशलहरे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती मध्यरात्रि यह विवाद इतना भड़का कि जगमोहन ने आवेश में आकर अपने छोटे भाई जग्नू पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि जग्नू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Back to top button