सारंगढ़

वनांचल क्षेत्र के लिए संजीवनी बना R.S.M. हॉस्पिटल…आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज, बड़े शहरों की सुविधाएं अब बंधापाली में…

सारंगढ़: वनांचल और ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए R.S.M. हॉस्पिटल, बंधापाली किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है। वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी झेल रहे ग्रामीणों को अब अपने ही क्षेत्र में बड़े शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। खास बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को यहां निःशुल्क इलाज का लाभ भी मिल रहा है।

ग्रामीणों को मिली राहत

इलाज के लिए पहले जहां मामूली बीमारी से लेकर गंभीर ऑपरेशन तक रायगढ़ जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब वही सुविधाएं बंधापाली में सुलभ हो गई हैं। इससे न केवल समय और पैसा बच रहा है, बल्कि मरीजों को अपनों के बीच रहकर इलाज कराने का संतोष भी मिल रहा है।

जटिल ऑपरेशन से बची मासूम की जान-

ग्राम सरिया निवासी विकास ने भावुक होते हुए बताया,
“मेरे बच्चे का जटिल ऑपरेशन यहीं R.S.M. हॉस्पिटल में हुआ। डॉक्टरों की मेहनत और आधुनिक सुविधाओं की वजह से मेरे बच्चे को नया जीवन मिला। इसके लिए मैं अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभारी हूं।”

हर विभाग के विशेषज्ञ उपलब्ध

R.S.M. हॉस्पिटल में मेडिसिन, सर्जरी, महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग सहित अन्य विभागों के अनुभवी चिकित्सक उपलब्ध हैं। 24×7 आपातकालीन सुविधा ने अस्पताल को पूरे क्षेत्र के लिए भरोसे का केंद्र बना दिया है।

ग्रामीणों की जुबानी

ग्रामीणों का कहना है कि
“पहले बात-बात में रायगढ़ जाना पड़ता था, अब इलाज अपने गांव के पास ही हो रहा है। आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिलने से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।”

स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई उम्मीद

वनांचल क्षेत्र में R.S.M. हॉस्पिटल की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और सेवा भाव हो, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं संभव हैं। यह अस्पताल आज न सिर्फ इलाज का केंद्र है, बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बन चुका है।

Back to top button