सारंगढ़

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XX) में प्रगति लहरे हुईं उत्तीर्ण..जिले में खुशी का माहौल.

सारंगढ़: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XX) के घोषित परिणामों में प्रगति लहरे ने सफलता हासिल की है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी परिणाम के अनुसार प्रगति लहरे को “पास (अंडरटेकिंग)” श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। उनके इस परिणाम से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगति लहरे, पिता नंदराम लहरे, ने AIBE-XX परीक्षा में सम्मिलित होकर यह उपलब्धि प्राप्त की। परीक्षा परिणाम में सफल होने के साथ ही अब उन्हें बार काउंसिल के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर राज्य बार काउंसिल में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अंडरटेकिंग श्रेणी में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने की तिथि से नियत अवधि में नामांकन अनिवार्य रूप से कराना होगा, अन्यथा पुनः परीक्षा देनी पड़ सकती है।
प्रगति लहरे की इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों एवं विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Back to top button