सारंगढ़

जल भरकर निकली भव्य कलश यात्रा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ…

सारंगढ़ । नगर में धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया । यह कलश यात्रा नगर के खाड़ा बंद तालाब से विधि वत जल भरकर शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया । नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर तक पहुँची, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और जय कारों से गूंज उठा । महोत्सव माध कृष्ण पक्ष के अंतर्गत 5 जनवरी से 13 जनवरी 20 26 तक दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस के पास आयोजित किया जा रहा है । कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारी साध्वी राधिका किशोरी जी द्वारा किया जाएगा । कथा में प्रतिदिन सती चरित्र, ध्रुव कथा, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, रामावतार, कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रासलीला, सुदामा चरित्र एवं अन्य पावन प्रसंग शामिल होंगे । प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक वेदी पूजन एवं 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा भागवत मूल पाठ होगा, जबकि – कथा वाचन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा,आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Back to top button