छत्तीसगढ़

टल सकती है छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों की छमाही परीक्षा? इतने दिन आगे बढ़ सकती है तारीख, सामने आई बड़ी वजह…

सरकारी स्कूलों में होने वाली छमाही परीक्षा नज़दीक है। शीतकालीन छुट्टी से पहले स्कूलों में छमाही परीक्षा करवाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की SIR ड्यूटी लगाई गई है, जिसके चलते कई स्कूलों से मुख्य विषय के शिक्षक गायब हैं।

सरकारी स्कूलों में छमाही परीक्षा की तैयारी पर SIR ड्यूटी का असर

SIR की डेट आगे बढ़ जाने की वजह से अब छमाही परीक्षा में देरी होने के आसार भी नज़र आ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि कोर्स तो लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन SIR में लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी के चलते काफी कठिनाई हो रही है। सब्जेक्ट टीचर के ना होने की वजह से अन्य विषय के शिक्षक को क्लास लेनी पड़ रही है, जिससे कार्यभार भी बढ़ रहा है।अब परीक्षा जनवरी में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

Back to top button