छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:नाबालिग ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मिठाई का लालच देकर ले गया था साथ…

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सुरजपूर जिले से मानवता को शर्मासार कर देने वाली घटना सामने आई है. 17 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है.

घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश का माहौल है. घटना प्रतापपुर थाना इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग ने मासूम बच्ची को मिठाई खिलाने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया. इसके बाद उसके साथ हैवानित की सारी हदों को पार किया. घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रहा है. नाबालिग आरोपी को पकड़कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Back to top button