छत्तीसगढ़

प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश, मौसम में बदलाव के चलते तापमान म आएगी गिरावट, अलर्ट जारी…

रायपुर: देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन भर हवाएं चल रही है और हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है।

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चक्रवाती तूफ़ान मोंथा की वजह से आज भी छत्तीसगढ़ के करीब 11 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है, जबकि राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर के आसमान में बदल छाए हुए है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर और सरगुजा समेत प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने और हवाएं चलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में अब ठंड बढ़ते जा रही है। बढ़ती ठंड के चलते लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने भी शुरू कर दिए हैं।

मौसम विभाग ने की जनता से अपील

मौसम विभाग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर देखने को मिलेगा और इसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार मौसम जरूर देख ले और बारिश के समय सावधानी जरूर बरतें।

Back to top button