सारंगढ़

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी ने बरमकेला के होटलों में की जांच…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/बरमकेला के होटलों में खाद्य पदार्थों की मानक जांच करने सुधा चौधरी वरिष्ट खाद्य अधिकारी तथा वरुण पटेल नमूना सहायक द्वारा एमएफटीएल के माध्यम से विजय होटल, साहू किराना स्टोर्स, श्री राधे फैमिली रेस्टोरेंट, पटेल फूड हब, विधि रेस्टोरेंट, अजय भोजनालय, जगमति होटल, पटेल चाट सेंटर, नंदनी चाट सेंटर इत्यादि से 68 खाद्य नमूना जांच हेतु संकलित किया गया, जिसमें 05 नमूना अवमानक 02 मिथ्या छाप पाया गया, अवमानक खाद्य को नष्ट कराकर ऐसे खाद्य का विक्रय भंडारण नहीं करने निर्देशित किया गया। साथ ही कारोबारकर्ताओं को हैंड ग्लोव्स, हेडकैप का उपयोग करने तथा साफ स्वच्छ जल भंडारण करने, खाद्य सामाग्री को ढंककर रखने, प्रतिष्ठान में स्वच्छता रखने संबंधी आवश्यक निर्देश तथा जानकारी दिया गया। इसके साथ ही उपयोग किया गया तेल पटेल फूड हब से 3 लीटर, विधि रेस्टोरेंट से 20 लीटर, विजय होटल से 2 किलो तेल और पटेल फूड हब से मोमोज को नष्ट करवाया गया।

Back to top button