सारंगढ़

बरपाली: घर मे शराब को प्लास्टिक पन्नियों में पैक कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार..आबकारी टीम की कार्रवाई..24 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त..

सरिया:- अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी वृत्त सरिया की टीम ने बरपाली गांव में दबिश देकर 24 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त की।

घर में कर रहा था शराब पैकिंग

जानकारी के मुताबिक, आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरपाली में एक व्यक्ति अपने घर में कच्ची महुआ शराब बेच रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो आरोपी सुशील सिदार अपने मकान में शराब को प्लास्टिक पन्नियों में पैक करता मिला। तलाशी के दौरान 24 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी पर मामला दर्ज

बरामद शराब को मौके पर परीक्षण कर कब्जे में लिया गया। आरोपी सुशील सिदार, पिता पितलू सिदार निवासी ग्राम बरपाली, थाना सरिया, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ. ग.) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च, 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

टीम का योगदान

आबकारी आयुक्त आर संगीता व कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौज के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, रामेश्वर राठिया, लोकनाथ साहू और आबकारी मुख्य आरक्षक राजेन्द्र खांडे, मुकुंद चौहान की अहम भूमिका रही।

Back to top button