राशिफल

आज का राशिफल 29 August 2025: कैसे मिलेगा लाभ? करियर में तरक्की…पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल…

मेष (Aries)  आज जीवनसाथी का सहयोग आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा. प्रेम संबंधों में भी ताजगी रहेगी. भावनात्मक रूप से दिन सुखद रहेगा. सेहत बढ़िया और कारोबार में तेजी बनी रहेगी. साथ में कोई लाल चीज़ रखना शुभ होगा.

वृषभ (Taurus) गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी. हालांकि सेहत थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. प्रेम और व्यापार के लिहाज़ से दिन अनुकूल है. हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें.

मिथुन (Gemini) महत्वपूर्ण फैसलों को आज के लिए टालना ही बेहतर होगा. भावनाओं में बहने से बचें. लेखन, कविता या रचनात्मक कार्यों में लगे लोग लाभ पाएंगे. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. व्यापार अच्छा रहेगा. हरे रंग का साथ रखें.

कर्क (Cancer)  भौतिक सुख-सुविधाओं में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन पारिवारिक वातावरण में थोड़ी खटपट संभव है. सेहत अच्छी रहेगी. प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा. व्यापार में भी लाभ होगा. बजरंगबली का स्मरण करते रहें.

सिंह (Leo)  आज आपका साहस रंग लाएगा. व्यापार में उन्नति के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. सेहत, प्रेम और प्रोफेशन — तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मकता रहेगी. पीला रंग साथ रखें.

कन्या (Virgo) जुए-सट्टे जैसी चीज़ों से पूरी तरह दूर रहें. आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन निवेश फिलहाल टालें. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. मां काली का ध्यान करें.

तुला (Libra)  आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सेहत में सुधार होगा. प्रेम-संतान और व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी. नीले रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें.

वृश्चिक (Scorpio)  सिरदर्द या आंखों की समस्या परेशान कर सकती है. मन थोड़ा विचलित रहेगा. प्रेम और संतान को लेकर संतुलन बनाकर चलें. व्यापार सामान्य रहेगा. पीले रंग से लाभ होगा.

धनु (Sagittarius)  यात्रा का संयोग है और कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. जीवनसाथी या संतान का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. कोई लाल वस्तु पास रखें.

मकर (Capricorn) आज अधिकारी वर्ग का समर्थन मिलेगा और करियर में तरक्की के योग हैं. पिताजी का मार्गदर्शन मिलेगा. सेहत, प्रेम और व्यापार — तीनों ही क्षेत्रों में संतुलन बना रहेगा. हरे रंग का साथ शुभ है.

कुंभ (Aquarius)  धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी यात्रा का योग भी बन सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. प्रेम और कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मकता रहेगी. मां काली की उपासना लाभकारी रहेगी.

मीन (Pisces) कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें. निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर चलें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा. व्यापार सामान्य रहेगा. मां काली को प्रणाम करते रहें.

Back to top button