छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:चाकूबाजी से थर्राया राजधानी रायपुर! मामूली बात पर 15 लोगों ने युवक को घेरा और मार दिए चाकू, मामा को भी नहीं छोड़ा, CCTV फुटेज आया सामने…

राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर चौक का है जहां मामूली वाहन टकराव के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अविनाश नमक युवक को 10 से 15 लोगों ने मिलकर चाकुओं से गोदा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार अविनाश नामक युवक की एक्टिवा बाइक किसी अन्य वाहन से मामूली रूप से टकरा गई थी। इस छोटी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से 15 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और चाकूबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ को देख अविनाश डर के मारे अपनी एक्टिवा छोड़कर भाग गया।

इसी दौरान घटना स्थल पर पहुंचे अविनाश के मामा सुजीत सिंह पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। सुजीत सिंह को शरीर में 3 से 4 जगह गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

Back to top button