छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : महंत को नग्न कर गांव में घसीटा, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बेटे को भी नहीं छोड़ा, आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भागी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार की रात को पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय सर्वे दास महंत की निर्मम हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सर्वे दास को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र किया, फिर पूरे गांव में घसीटते हुए 3 घंटे तक बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक के बेटे की भी पिटाई की, जिससे उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पूरे मामले में डभरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। मृतक की पत्नी कांति महंत ने बताया कि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ करीब 17 से 18 लोग घर में घुसे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। सभी ने मिलकर उसके पति को जबरन घर से घसीटकर ले गया और नग्न कर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची मगर आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भाग निकली। वहीं 108 एम्बुलेंस की टीम को भी बुलाया था मगर वो भी आरोपियों के डर से शव को हाथ लगाए बगैर लौट गई।

मृतक की पत्नी कांति महंतने बताया कि पुलिस आरोपियों के हिसाब से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में महिला आरोपियों के नाम नहीं डाले हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वो तुरंत थाने पहुंची थी मगर उसे घंटों तक पुलिस की मदद नहीं मिली और उसकी पति की जान चली गई। वारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

आपसी रंजिश पर वारदात को दिया अंजाम, 9 लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर 9 लोगों पीला दास महंत, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्ण दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button