छत्तीसगढ़

चंगाई सभा के नाम पर बंद कमरे में चल रहा था धर्मांतरण! VHP और बजरंग दल ने जताया विरोध, बिलासपुर के बाद अब इस जिले से सामने आया मामला…

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अब राजिम के फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम लफंदी, बेलटुकरी और बिजली में चल रहे चंगाई सभाओं में धर्मांतरण कराए जाने की खबर है। स्थानीय युवाओं का आरोप है कि इन सभाओं में धार्मिक परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वहां से बाइबल भी बरामद की गई।

संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इन सभाओं के माध्यम से गांवों में धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विरोध के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि बड़े पैमाने पर कई गांवों में इस तरह की चंगाई सभाएं हो रही हैं, जिन पर रोक लगाई जानी चाहिए। प्रशासन ज्ञापन मिलने के बाद मामले की जांच में जुट चुकी है।

Back to top button