छत्तीसगढ़

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, त्योहार से ठीक पहले ही बेटे ने अपनी मां का किया ये हाल, मामला जानकर आपका भी कांप उठेगा रूह…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को धारदार हथियार टांगी से मारकर निर्मम हत्या कर दी। मामूली विवाद के चलते 25 वर्षीय युवक ने टांगी से गले मे ताबड़तोड़ हमला कर अपनी ही माँ को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में आरोपी बेटे को तुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल, गारिघाट गांव के निवासी दसमती बाई अपने बेटे के कमल राम साथ फ़रदबहार गांव अपने भाई के घर मेहमान गई थी। भाई के घर पहुंच कर दोपहर में सभी ने खाना खाया और आराम करते हुए घर के आंगन में चटाई बिछाकर सो रहे थे। जिसके बाद आपसी विवाद में आरोपी कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार टांगी से अपनी मां को मारते हुए मौत के घाट उतार दिया।

महिला द्वारा चिल्लाने के बाद घर के अंदर बैठे मृतक महिला के भाई सुबरन राम ने बाहर निकल कर देखा तो आरोपी बेटे ने अपनी मां को मार कर मौत घाट उतार दिया गया था। घटना को देख मृतक महिला के भाई ने पड़ोसियों को चिल्लाकर बुलाया गया। पड़ोसियों को आता देख आरोपी मौके पर हथियार छोड़कर भाग निकला। लेकिन कोई जब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मृतक महिला के भाई ने पुलिस को दी जिसके बाद तुमला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। आरोपी को गांव से ही खोज कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी कमल राम को जेल भेज दिया है और घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर लिया है ।

Back to top button