सारंगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बच्चों की पढ़ाई को मॉनिटरिंग करने पालकों से किया अपील…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2025/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्सवानी में आयोजित पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे शामिल हुए। कलेक्टर ने इस अवसर पर पालकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों के पढ़ाई स्तर को नियमित रूप से परखे। बच्चा सचमुच पढ़ रहा या सो गया या मोबाइल चला रहा इसकी पढ़ाई मॉनिटरिंग करें। शिक्षक कक्षा में सार्वजनिक रूप से सभी बच्चों की उपस्थिति में बच्चों की कमी को नहीं बताएं। इसके बजाय शिक्षक एकांत में पालक के साथ बच्चे का बैठक करें। बच्चों की कमी को पालक को बताए कि, किस विषय की पढ़ाई में बच्चा कमजोर है। बच्चे स्कूल से घर, आश्रम छात्रावास आने के पश्चात होमवर्क अनिवार्य रूप से करें। शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर को बढ़ाने के लिए पालक और शिक्षक नियमित रूप से संवाद करके स्थानीय स्तर पर ही समाधान करें। बच्चों को मोबाईल की लत से दूर रखें। साथ ही शिक्षकगण भी अध्यापन के दौरान मोबाईल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया उपस्थित थे।

Back to top button