सारंगढ़

अवैध शराब के खिलाफ़ सख़्त हुए थाना प्रभारी शिव कुमार धारी..आरोपी से 22 लीटर अवैध शराब जप्त…

बिलाईगढ़,। बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी
करते हुए ग्राम पबनी में एक शराब कोचिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 22 लीटर 200 मि.ली. महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2220 आंकी गई है। यह कार्यतवाही पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्षणेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ओर एसडीओपी श्री विजय ठक्‌र के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी शिवकमार धारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस को दिनांक 30 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर पंचायत पवनी के गोरा डबरी तालाब के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अजेध महुआ शराब बिक्री हेतु छिपाकर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छपा मारकर आरोपी सीताराम साहू पिता बलराम साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी नगर पवनी, थाना बिलाईगढ़ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 लीटर से अधिक महुआ शराब जप्त की ओर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव कुमार धारी, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक चंद्रशखर पटेल, आरक्षक हेमंत जाटबर, कमल करे एवं समस्त थाना स्टाफ कौ सराहनीय भूमिका रही। बिलाईगढ़ पुलिस की यह तत्परता क्षेत्र में अवेध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त संदेश है।

Back to top button