छत्तीसगढ़

कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की मिली लाश, हत्या की आशंका, कई दिनों से थे लापता…

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश मिली है। सिसरिंगा जंगल के पास पुलिस ने उनके शव को बरामद किया है। जयपाल सिदार 7 जुलाई से लापता थे। वे अपने माताजी के निधन के सात दिन बाद घर से अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं लौटे। मामले में परिजनों ने लैलूंगा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Back to top button