छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, जानें किसको कहां मिली नई पदस्थापना…

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ 5 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। इन पांचों अधिकारियों को अलग अलग जिलों में तैनात किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, नम्रता जैन को रायपुर अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं हेमंत नरेश नंदनवार को CEO जिला पंचायत, महासमुंद में तैनात किया गया है। साथ मुकुंद ठाकरे को CEO जिला पंचायत, सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नम्रता चौबे को CEO जिला पंचायत, बीजापुर और प्रखर चंद्राकर को CEO जिला पंचायत, गरियाबंद में तैनात किया गया है।

देखें आदेश

Back to top button