छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज भी तांडव मचाएगी बारिश, इन जिलों जमकर बरसेंगे बदरा…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नदी और नाले उफान पर है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग की तरफ से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बलोदाजार, समेत कई जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग कि, प्रदेश के कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं।

इन जिलों के सकती है बारिश

मौसम विभाग की तरf से सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की टीम ने जनता से अपील को है कि, बिना किसी काम के घर से न निकले और बारिश होने पर खुद को बचाने का प्रयास करें।

Back to top button