छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:पति ने की पत्नी की हत्या, तीन माह पहले हुई थी शादी…

धमतरी. जिले के नगरी के कोटपारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि दोनों की शादी तीन माह पहले ही हुई थी.

चरित्र शंका को लेकर पति ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की सूचना मिलने पर नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई है. मृतिका का नाम मीनाक्षी पटेल बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पति धनेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर लिया है.

Back to top button