सारंगढ़

अडानी के सीएसआर मद से आईटीआई सरिया में सोलर पैनल स्थापित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/जिले के नगर पंचायत सरिया स्थित आईटीआई में अडानी पावर लिमिटेड छोटे भंडार रायगढ़ के सीएसआर मद से 5 किलो वाट का सोलर पैनल लगाया है। सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली सोलर पैनल के उपयोग से निश्चित रूप से विद्युत ऊर्जा की बचत होगी। अब निर्वाचित रूप से विद्युत की सप्लाई होगी। संस्था में प्रशिक्षण व कार्यालय कार्य सुचारू रूप से नियमित संचालित होंगे। आईटीआई सरिया के संस्था प्रमुख के सी प्रधान ने अडानी पावर लिमिटेड रायगढ़ के स्टेशन हेड और इस सोलर पैनल के इंस्टॉलेशन में शामिल सभी सदस्यों, श्रमिकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

Back to top button