सारंगढ़
बरमकेला ब्लॉक के ग्राम बार में आज होगा समाधान शिविर…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सुशासन तिहार के तृतीय चरण में 15 मई को बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बार में समाधान शिविर होगा। समाधान शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर में ग्राम पंचायत बार, जामपाली, अमूर्रा, जलगढ़, क़ान्दुरपाली, बरपाली, सुखापाली, कंडोला और गिरहुलडीह के आश्रित गांव के ग्रामीण सहित क्षेत्रवासी शामिल हो सकते हैं।
शिविर में सुविधा
समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। समाधान शिविर में विकासखंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।