छत्तीसगढ़

राजधानी में भीषण हादसा, खंभे से टकरा कर कार में लगी आग, जिंदा जलने से एक की मौत, दर्दनाक वीडियो आया सामने…

बता दें कि, तेज रफ्तार इंडिगो कार खंभे से टकराई और इसके बाद कार में आग लग गई। इस दौरान कार चालक गौतम सतवानी (21) की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार प्रियांशु सचदेव और अभिराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की आग और उसके बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button