छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:ऑपरेशन मुस्कान के मिले सफल परिणाम, बच्चियों को परिवार से मिलाया गया…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक सप्ताह में 5 लापता बच्चियों को सकुशल बरामद किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बच्चियां बगीचा, नारायणपुर, आस्ता और पत्थलगांव क्षेत्रों से लापता हुई थीं।

एक प्रमुख मामले में, बगीचा थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय युवती 7 मई को कंप्यूटर क्लास जाने के बाद लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि युवती का सतना निवासी अजय बहेलिया से इंस्टाग्राम पर संपर्क था। पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन बिजुरी से पकड़ा, जहां युवक उसे अंबिकापुर से सतना ले जा रहा था। एक अन्य मामले में 5 मई को एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिली थी।

पुलिस ने 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। 9 मई को उसे जशपुर बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पिता से नाराज होकर अपनी सहेली के पास चली गई थी। पुलिस ने सभी मामलों में तकनीकी सहयोग और मुखबिर नेटवर्क का उपयोग किया। सभी बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Back to top button