छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े लूट : चार अज्ञात बदमाशों ने लूट लिए मैनेजर से 4 लाख 40 हजार रुपए, मोबाइल और एक्टिवा भी ले गए…

रायपुर। रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात चार बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर महावीर शर्मा से 4 लाख 40 हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन और एक्टिवा लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने मैनेजर को लूटने के साथ उसकी बुरी तरह पिटाई भी कर दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Back to top button