छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:रिटायर्ड शिक्षक से 7 लाख की लूट, फरार आरोपी गिरफ्तार…

भानुप्रतापपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक को चकमा देकर 7 लाख रुपए लूटकर फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि भानुप्रतापपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक चिंताराम मरकाम अपने खेत की जेसीबी से मरम्मत करा रहे थे.

इस दौरान अचानक उनके घर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने कहा कि आप के खेत में JCB चल रही है, उसको आगे काम करने के लिए और पैसे की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए हमें पैसा दे दें. इस बात से सहमत होकर रिटायर्ड शिक्षक दोनों आरोपियों के साथ भानुप्रतापपुर स्टेट बैंक गए।

बैंक से शिक्षक ने 7 लाख रुपए निकाले और दोनों के साथ बैठकर वापस घर आने लगे. इसी बीच आरोपियों ने मोटरसाइकिल को कांकेर रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी में ले गए, जहां दोनों ने शिक्षक से 7 लाख रुपए छीन लिए और शिक्षक को मोटरसाइकिल में बैठाकर भानुप्रतापपुर से 3 किलोमीटर दूर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए. इस बात की शिकायत शिक्षक ने भानुप्रतापपुर थाने में की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर बुलंदशहर उत्तरप्रदेश से आरोपी श्मशाद खान को गिरफ्तार किया है. आज आरोपी को भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Back to top button