सारंगढ़

सारंगढ़ में 8 मार्च और बरमकेला में 12 मार्च को होगा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के धारा 25 के तहत जनपद पंचायत सारंगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू को पीठासीन अधिकारी और सीईओ सारंगढ़ राधेश्याम नायक को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त हैं। 8 मार्च को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसी तरह बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर को पीठासीन अधिकारी और सीईओ बरमकेला अजय कुमार पटेल को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में 12 मार्च को 11 बजे से निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश में बरमकेला के जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 7 मार्च निर्धारित था,जिसे संशोधित किया गया है।

Back to top button