महाराष्ट्र

जिले में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, सभी चिकन और मटन की दुकानों को किया गया सील, अलर्ट जारी…

महाराष्ट्र के बाद अब बर्ड फ्लू ने मध्यप्रदेश में भी दस्तक दे दी है। महाकौशल अंचल के छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू के केस मिलने के बाद मुख्यालय जबलपुर में भी अलर्ट कर दिया गया है। जबलपुर में कलेक्टर के निर्देश पर चिकन और मटन शॉप्स से सैंपल लिए जा रहे हैं और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के मुताबिक अभी तक कोई भी सैंपल जांच में पॉजिटिव नहीं आया है। लिहाजा लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं है, लेकिन उनका महकमा बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है। बता दें कि छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू यानि एच-5 एन -1 पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमित क्षेत्रों में 30 दिनों के लिए सभी चिकन और मटन शॉप्स को सील कर दिया गया है।

बता दें कि, बर्ड फ्लू मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और इंसानों को भी हो सकता है। बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं, जिसमें H5N1, H7N9, H5N6 और H5N8 शामिल हैं। इनमें से कई स्ट्रेन पक्षियों की मौत का कारण भी बन जाते हैं। मालूम हो कि, सन 1997 में बर्ड फ्लू का सबसे पहले मामला चीन में आया था।

Back to top button