सारंगढ़

बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में 15 से 17 फरवरी तक मदिरा दुकान रहेगा बंद…पंचायत प्रथम चरण चुनाव के कारण मदिरा शुष्क घोषित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 फरवरी 2025/पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण का चुनाव जिले के बरमकेला ब्लॉक में होगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने मतदान और मतगणना को ध्यान में रखते हुए बरमकेला व सरिया के देशी और विदेशी मदिरा दुकान, कंपोजिट मदिरा दुकान झिकीपाली, बरमकेला के अहाता देशी और विदेशी मदिरा दुकान, सरिया के अहाता देशी मदिरा दुकान, झिकीपाली के अहाता कंपोजिट मदिरा दुकान को 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से 17 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक बंद रखने के लिए आदेश जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में मदिरा खरीदी, बिक्री, परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Back to top button