छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, परिजन सदमें में…

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में 12 साल के मासूम ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है स्कूल जाने की बात पर नाराज होकर मंगलवार शाम उसने अपने कमरे में चुनरी से फांसी लगा ली। ग्राम बम्हनी के तोड़ोबेड़ा गांव की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, 5वीं का छात्र दीपांशु कश्यप पिछले दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था। उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां ने उसे छोटी उम्र में ही नाना-नानी के पास छोड़कर राजस्थान चली गई थी। तब से वह कभी वापस नहीं आई।

नाना-नानी ही बच्चे का पालन-पोषण कर रहे थे और उसकी पढ़ाई का ख्याल रख रहे थे। स्कूल न जाने के कारण जब नाना-नानी ने उससे पूछताछ की। माना जा रहा है संभवतः इसी दबाव में उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के मुताबिक, दीपांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने में समय बिताता था। स्कूल जाने की बात पर नाराज होकर उसने अपने बेड के ऊपर पाटे में चुनरी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। आत्महत्या के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

Back to top button