छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़:2 भाइयों को चाकुओं से गोदा, एक की मौत…

रायपुर। मेटल पार्क खमतराई इलाके के मेटल पार्क में रात चाकूबाजी हुई। इसमें 2 सगे भाईयों पर चाकू से हमला किया गया। इसमें एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश के पीठ में चाकू लगी है।
और रवि साहू की मौत हो गई। हमला करने वाले वीरेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी रंजिश के चलते यह चाकूबाजी हुई। खमतराई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।