छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:फर्जी CID अधिकारी बनकर की लाखों की ठगी, ठगबाज गिरफ्तार…

मुंगेली। मुंगेली में एक युवक ने फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर 7 लाख रुपए की ठगी की है। आरोपी स्मिथ सेठी (40) ने निजी अस्पताल के संचालक से डिग्री की जांच कराने की बात पर 7 लाख रुपए मांगे।

घटना 8 नवंबर 2023 की है, जब आरोपी कार से अवध लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंचा। उसने खुद को सीआईडी (आपराधिक जांच विभाग) का अधिकारी बताते हुए अस्पताल संचालक डॉ. अवधेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इसके बाद संचालक से अस्पताल का रिकॉर्ड और उनकी डॉक्टरी डिग्री की जांच करने की बात कही।

इसके बाद डॉक्टर को धमकाकर उनसे 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने स्मिथ सेठी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भुवनेश्वर, ओडिशा का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने महासमुंद जिले में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। मुंगेली पुलिस ने सिटी कोतवाली में धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति हासिल करना) के तहत मामला दर्ज किया है। महासमुंद में भी आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) बीएनएस (धोखाधड़ी से जुड़ी धारा) के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय महासमुंद के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Back to top button