छत्तीसगढ़

रायगढ़:फर्जी ट्रेनिंग देकर फौजी की नौकरी दिलाने दिया झांसा, 4 लाख की ठगी…

रायगढ़। रायगढ़ में 4 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। 3 लोगों ने मिलकर मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर घटना को अंजाम दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के मुताबिक बाजीनपाली क्षेत्र में रहने वाला ईस्म मोहम्मद अंसारी (44) की छातामुड़ा बायपास में फेब्रिकेशन का दुकान है।

उसका बेटा तालीम अंसारी 12वीं तक पढ़ाई किया है। ऐसे में उसके नौकरी को लेकर प्रयास किया जा रहा था।

जहां फरवरी 2023 में उसके घर सामाजिक कार्यक्रम था। तब उत्तर प्रदेश देवरिया से उसके परिचित शमशाद अहमद, साहिबा खातुन और उमेश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने आए। इस दौरान बातचीत करते हुए नौकरी के संबंध में चर्चा चली, तो शमशाद और साहिबा ने कहा कि उनका और उमेश कुमार का मर्चेंट नेवी में अफसरों के साथ उठना बैठना है। सिंगापुर में नेवी अफसरों के लिए कुछ पद खाली है। ट्रेनिंग के बाद 90 हजार रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा।

लखनऊ में किसी नेवी की ट्रेनिंग देने वाले कंपनी में फर्जी ट्रेनिंग दिलाकर उनके साथ ठगी की गई है। इसके बाद ईस्म मोहम्मद अंसारी ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button