छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं आवेदन, यहां देखें वैकेंसी की पूरी डिटेल…

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है। दरअसल, बालोद जिले में इन दिनों समन्वयक और लेखा सहायक की भर्ती निकली है। यह भर्ती जिला पंयाचत के अंतर्गत की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12.02.2025 को कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप जिले की आधिकारिक बेवसाइड पर अपलोड की गई है।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक जिला पंचायत बालोद में समन्वयक और लेखा सहायक के 5 पदों के आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने वालों की योग्यता की बात करें तो क्षेत्रीय समन्वयक पद के लिए स्नातक और कंप्यूटर की डिग्री जरूरी है। वहीं लेखा सहायक के लिए कॉर्मस सब्जेक्ट में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 12.02.2025 निर्धारित की गई है।

Back to top button