कोरबा

छत्तीसगढ़:थैली में मिला युवती का कटा हुआ सिर और हाथ, फैली सनसनी…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक तैरती हुई प्लास्टिक की थैली मिली. थैली के अंदर से युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से निकले.

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सीएसईबी चौकी पुलिस के हसदेव नदी में बाई तट नहर के पास बच्चे मछली पकड़ रहे थे. इस दौरान बच्चों को नहर में बहती हुई एक प्लास्टिक की थैली मिली। जब उन्होंने थैली को खोला तो उसमें से बदबू आने लगी।

जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई और पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और थैली खोलने पर होश उड़ गए. थैली के अंदर युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से, लाल रंग का तौलिया और कपड़े मिले. हत्या कर इन हिस्सों को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंच गई है और जांच कर रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल, युवती की पहचान के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे थैली में मौजूद सामान जैसे चावल और अन्य सामानों के आधार पर पहचान करने में मदद करें और पुलिस को सूचना दें।

Back to top button