भारत-श्रीलंका मुकाबला सेमीफाइनल आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs SL-A मैच LIVE

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का रोमांच हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला आज (26 नवंबर 2026) भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
यहां जिस टीम को जीत मिलेगी वह 29 नवंबर को ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी, जबकि शिकस्त खानी वाली टीम का टूर्नामेंट से बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा. यही वजह है कि आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. नॉक आउट मुकाबले का आगाज हो, उससे पहले बात करें कि भारत में इस मैच का लुत्फ कब, कहां और कैसे क्रिकेट प्रेमी उठा सकते हैं, तो वह कुछ इस प्रकार है-
भारत में कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट
भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ सेमी-फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ के बीच सेमी-फाइनल मुकाबला गुरुवार यानी की आज (26 नवंबर) खेला जाएगा.
भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ सेमी-फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ का सेमी-फाइनल मुकाबला दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
सेमी-फाइनल मुकाबले में कितने बजे आमने-सामने होंगी दोनों टीमें?
सेमी-फाइनल मुकाबले में भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी की दोपहर 3.30 बजे से देखने को मिलेगा.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ का लाइव प्रसारण भारत में कहां देखें?
भारत में क्रिकेट प्रशंसक एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ मैच का लाइव प्रसारण ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ पर देख सकते हैं.
भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘सोनी लिव’ (Sony LIV) ऐप पर उपलब्ध होगी.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड
तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी.